मानसूंड मलबार एए

कई शताब्दियों से पूर्व, जब जहाज़ द्वारा यूरोप के लिए कॉफ़ी दाने का परिवहन कर रहा था तब एक ‘अनोखी घटना ’ हुई। मानसूनी हवा से दाने सूज गए, उनके रंग बदल गए तथा उन्हें सशक्त-मोहक स्वाद से पारखी प्राप्त हो गई। आजकल विश्वप्रसिद्ध विशिष्ट कॉफ़ी तैयार करने के लिए सर्वोत्तम अरेबिका बींस के मानसूनिंग द्वारा उसी जादू का पुनर्सृजन हो गया।
दक्षिण भारत के पश्चिमी तट पर स्थित क्यूरिंग वर्क्स में मानसूंड कॉफ़ी या कॉफ़ी दाने वायु की नमी से सूजे जाते हैं। उसके बाद उन्हें विशिष्ट भंडारणों में भंडारित करके कॉफ़ी बींस बैगों पर नमीयुक्त मानसूनी हवा परिचालित की जाती है तथा उन्हें अपेक्षित आकार प्राप्त कराते हुए अत्यंत रसीले स्वाद में परिवर्तित कराते हैं। इस प्रक्रिया से दाने पीले होकर उसकी अम्लता कम होती है तथा प्राचीन कॉफ़ी के सघन मोहक स्वाद में परिवर्तित होते हैं।
मानसूंड कॉफ़ी तैयार करने के लिए केवल सूखे संसाधित अरेबिका एवं रोबस्टा दानों का ही उपयोग किया जाता है। स्वाद व तीखापन सुधारने तथा अधिक अम्लीय कॉफ़ी के लिए इन कॉफ़ियों में ब्लेंड्स का उपयोग किया जाता है। मानसूंड कॉफ़ी की सर्वोत्तम श्रेणी का नाम मानसूंड मलबार एए है।
मैसूर नग्गट्स एक्स्ट्रा बॉल्ड

मैसूर के चामुंडी हिल्स की अखंड नंदी बुल की मूर्ति की शक्ति व वैभव इन बड़े, सुगंधित अरेबिका बींस पर प्रतिबिंबित है, जो इस विरल, प्रीमियम विशिष्ट कॉफ़ी को विशेषज्ञों का मनपसंद कॉफ़ी बना देते हैं।
चिक्कमगलूर, कूर्ग, बिलगिरीस, बाबुदान गिरीस एवं शेवरोय्स के क्षेत्रों में उपजे साफ़ किए गए अरेबिका से ये अनोखे व स्वादिष्ट कॉफ़ियाँ तैयार की गई हैं। इसके दाने अधिक बड़े एवं साफ चमकदार रूप के साथ समरूपी नीले-हरे रंग के हैं। इस कॉफ़ी कप में संपूर्ण महक, स्वास्थ्य वर्धक, उत्तम अम्लता, थोडे मसाले के साथ उत्कृष्ट स्वाद संयोजित हैं। यह दुर्लभ, प्रीमियम विशिष्ट कॉफ़ी है तथा भारत की सर्वोत्तम कॉफ़ी का प्रतिनिधित्व करती है।
रोबस्टा कापी रॉयाल

अंबारी के साथ राज्य स्तरीय गज तथा मस्तक पर छत्र, फूलों तथा आभूषणों से सजे त्योहारीय जुलूस, भारतीय राष्ट्र-गौरव का प्रतीक है। गज के समरूपी यह विशिष्ट भारतीय ‘कापीस’ उत्तम गुणता के बोल्ड अरेबिका से तैयार की जाती है।
कूर्ग, वयनाड, चिक्कमगलूर व ट्रावनकोर क्षेत्र के रोबस्टा पार्चमेंट एबी से यह कॉफ़ी बनाई जाती है। इसके दाने बडे, नुकीले सिरे के साथ गोल एवं भूरे से नीले-भूरे रंग के हैं। इसका कप संपूर्ण, मृदु, कोमल व रसीले स्वाद सुनिश्चित करता है।
|